विदेश

ईरान कर रहा युद्ध की 'महातैयारी', रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शांति वार्ता पर लटकी तलवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान कर रहा युद्ध की 'महातैयारी', रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शांति वार्ता पर लटकी तलवार

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच अभी हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं.

एक तरफ दोनों देश शांति वार्ता पर आगे बढ़ते हैं तो दूसरी तरफ दोनों देश एक दूसरे को धमकी देने से बाज नहीं आते हैं.

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शांति वार्ता के साथ ही ईरान नए हमलों की तैयारी कर रहा है.

कूटनीतिक प्रयासों के सफल होने की उम्मीद कम होने के बीच ईरान ने अमेरिका के किसी नए हमले की स्थिति में पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमेरिका बड़े पैमाने पर फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करता है तो ईरान इस बार और व्यापक जवाबी हमला करने की तैयारी में है.

हालांकि, ईरान की ओर से तनाव कम करने के लिए बातचीत की कोशिश जारी है, लेकिन उसके अधिकारी निजी तौर पर इन कूटनीतिक प्रयासों के सफल होने को लेकर ज्यादा आशावादी नहीं हैं.

ईरानी नेतृत्व का मानना है कि अगर अमेरिका दोबारा सैन्य अभियान शुरू करता है तो उसे पहले से ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए. इसी वजह से ईरान अपनी जवाबी कार्रवाई का दायरा बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है.

ठिकानों की सूची देख रहा ईरान तीन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों और मामले से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर संभावित ठिकानों की सूची की समीक्षा कर रहे हैं.

इनमें उन देशों में मौजूद ठिकाने भी शामिल हो सकते हैं जो अमेरिकी सैन्य अभियानों का समर्थन करते हैं.

इसके अलावा, मध्य पूर्व से बाहर मौजूद कुछ ठिकानों को भी संभावित लक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है.

अमेरिका से लौटने के बाद चर्चा शुरू राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क से लौटने के बाद से ईरान के वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य कमांडर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि अगर अमेरिका फिर से हमला करता है तो ईरान कब और कितने बड़े स्तर पर जवाब देगा.

अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौते के संकेत नहीं मिलने के कारण ईरान में जवाबी कार्रवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं.

यह चर्चा 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए सात महीने लंबे संघर्ष के बाद हो रही है. 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम से 40 दिनों तक चला युद्ध तो रुक गया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच समय-समय पर तनाव और हिंसक घटनाएं जारी रही हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।