ईरान के साथ संघर्ष जल्द खत्म होगा: डोनाल्ड ट्रंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस संघर्ष में जीत हासिल करेगा और यह स्थिति जल्द समाप्त हो जाएगी।
ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने उन मध्यस्थों से बातचीत की है, जो वॉशिंगटन और तेहरान के बीच जारी संघर्ष को खत्म कराने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आकलन के मुताबिक अमेरिका जीत की ओर बढ़ रहा है और यह स्थिति किसी न किसी तरह जल्द समाप्त होगी।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका की जीत के बाद गैस की कीमतों में गिरावट आएगी। हालांकि, ईरान की ओर से ट्रंप के इस बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फ़ाइल फ़ोटो