विदेश

Iran के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से US और इजराइल के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Iran के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से US और इजराइल के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से इजराइल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों के शासकों से कहा, ‘‘अपने असली दुश्मन को पहचानिए, उसकी योजनाओं को समझिए और उसका मुकाबला कीजिए।’’ उन्होंने अमेरिका और इजराइल को सभी इस्लामी देशों का दुश्मन बताया।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के छह महीने बाद भी खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। इन हमलों में उनके पिता और ईरान के अन्य वरिष्ठ नेता मारे गए थे। खामेनेई ने यह टिप्पणी तेहरान में एक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में की।

ईरान द्वारा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सीमित किए जाने के बाद इस युद्ध ने मुस्लिम जगत के भीतर मतभेदों को उजागर किया है।

इसे भी पढ़ें: ईरान से वित्तीय लेन-देन रोकने के लिए एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका: स्कॉट बेसेंट ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सेना की मौजूदगी का विरोध करता रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।