ईरान से तनाव के बीच होर्मुज को ट्रंप ने फिर बताया अमेरिकी इलाका, शेयर किया नक्शा

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के टूटने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की एक तस्वीर शेयर की और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को एक बार फिर से अमेरिकी इलाका बता दिया.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा, "न्यू: अमेरिकी क्षेत्र- होर्मुज जलडमरूमध्य." खबर अभी अपडेट हो रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io