राजनीति

ईरान के तेल मंत्री मोहसेन ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड को मिला पद, अमेरिकी दबाव कैसे बना वजह?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड को मिला पद, अमेरिकी दबाव कैसे बना वजह?

Iranian Oil Minister: ईरान में बड़ा घटनाक्रम को देखने को मिला है.

अमेरिका की ओर से ईरान के तेल निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

उनकी जगह नेशनल ईरानी ऑयल कंपनी (NIOC) के प्रमुख हामिद बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री बनाया गया है.

सरकारी मीडिया आईआरआईबी के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पाकनेजाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी नौसेना ईरान के तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की समुद्री सप्लाई पर दबाव बढ़ा रही है.

सरकारी टीवी पर ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मोहसेन पाकनेजाद ने पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी.

हालांकि, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने उनका पहला इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था. #BREAKING Following Mohsen Paknejad’s resignation, Iranian President Masoud Pezeshkian has appointed Hamid Bovard to serve as the country’s acting oil minister.

pic.twitter.com/2QwuzD3vab — Tehran Times (@TehranTimes79) October 4, 2026 राष्ट्रपति ने की थी पद पर रहने की अपील राष्ट्रपति ने पाकनेजाद से पद पर बने रहने की अपील भी की, लेकिन जब वह अपने फैसले पर कायम रहे तो पेजेश्कियन ने आखिरकार उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया.

राष्ट्रपति ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए काम और देश के लिए उनकी सेवाओं की सराहना भी की.

अमेरिकी प्रतिबंध से ईरान पर बड़ा दबाव मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव का बड़ा केंद्र बन गया है.

फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले से पहले, दुनिया के कुल कच्चे तेल और एलएनजी के करीब 20 फीसदी शिपमेंट इसी समुद्री रास्ते से गुजरते थे.

ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की आवाजाही पर रोक लगानी शुरू कर दी और बिना अनुमति आने वाले कुछ जहाजों पर गोलीबारी भी की.

इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात को रोकने के लिए उसके बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी. अमेरिकी प्रतिबंधों और कार्रवाई से ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है.

इसके चलते राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।