विदेश

ईरान युद्ध से कंगाल हो रहा अमेरिका, अब तक फूंक दिए 38 अरब डॉलर, CBO ने बताया हर महीने का खर्च

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान युद्ध से कंगाल हो रहा अमेरिका, अब तक फूंक दिए 38 अरब डॉलर, CBO ने बताया हर महीने का खर्च

US Spent on Iran War: अमेरिका ईरान के बीच पिछले 6 महीनों से युद्ध चल रहा है. होर्मुज में खतरे के साथ ही दोनों देशों की आर्थिकी भी काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान में महंगाई चर्म पर पहुंच गई है.

वहीं अमेरिका में भी हालात तेजी से खराब हो रहे हैं.

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका अभी तक 38 अरब डॉलर खर्च कर चुका है.

ईरान के खिलाफ छह महीने से चल रहे अमेरिकी युद्ध पर अब तक करीब 38 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं.

कांग्रेस के बजट कार्यालय (CBO) के अनुसार, इस खर्च में हर महीने करीब 3 अरब डॉलर की और बढ़ोतरी हो सकती है.

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब ट्रंप प्रशासन युद्ध खत्म करने और अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के रास्ते तलाश रहा है.

CBO के मुताबिक, 1 अगस्त तक हुए कुल खर्च के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि युद्ध के कारण 2027 के शुरुआती तीन महीनों में महंगाई दर में 0.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

गोला-बारूद के भंडार पर दबाव रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती लागत के कारण अमेरिका के हथियारों और गोला-बारूद के भंडार पर दबाव बढ़ रहा है. ऊर्जा की कीमतें भी बढ़ी हैं.

इससे चिंता बढ़ गई है कि अगर किसी और संघर्ष की स्थिति बनती है तो अमेरिका उससे निपटने में कितना सक्षम होगा. साथ ही, इससे पहले से दबाव में चल रहे सरकारी बजट पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

यह लागत रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा 21 जुलाई को सीनेट की सुनवाई में बताई गई 37.5 बिलियन डॉलर की राशि के लगभग बराबर थी. कहां खर्चा सबसे ज्यादा हुआ?

बजट कार्यालय के मुताबिक, इस खर्च का बड़ा हिस्सा गोला-बारूद तेजी से खत्म होने की वजह से बढ़ा है.

अनुमान है कि अमेरिका को अपने हथियारों के भंडार को दोबारा भरने में करीब 5 साल लग सकते हैं.

रॉयटर्स ने अगस्त में बताया था कि युद्ध के दौरान अमेरिका अपनी लंबी दूरी की सटीक निशाना लगाने वाली लगभग सभी मिसाइलों का इस्तेमाल कर चुका है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।