ईरान युद्ध से ट्रंप को बड़ा नुकसान, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची लोकप्रियता

US Iran War: अमेरिका ईरान के बीच युद्ध दोनों देशों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. दोनों देशों को हर क्षेत्र में बड़ा घाटा हुआ. इसके राष्ट्रपति ट्रंप को व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है. दूसरे कार्यकाल में ट्रंप की लोकप्रियता को रिकॉर्ड स्तर पर नुकसान हुआ है. यह खुलासा एक सर्वे में हुआ है.
ईरान के साथ लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. रॉयटर्स-इप्सोस के ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. सर्वे के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर भी लोगों का समर्थन सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.
चार दिनों तक किए गए इस सर्वे में देशभर के 1,215 अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया. सर्वे के नतीजों में करीब 3 प्रतिशत अंक तक की त्रुटि की संभावना बताई गई है. खबर अपडेट की जा रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io