मनोरंजन

'इरुमुडी' बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, तोड़े 5 मूवीज के रिकॉर्ड्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'इरुमुडी' बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, तोड़े 5 मूवीज के रिकॉर्ड्स

रवि तेजा के लिए फिल्म 'इरुमुडी' किसी जादू की झप्पी के जैसे साबित हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. ये पहले दिन से ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसे रवि तेजा का दमदार कमबैक बताया. ऐसे में अब फिल्म ने लोगों के इस स्टेटमेंट को साबित भी कर दिया है.

फिल्म ने मंडे टेस्ट में बवाल मचा दिया और इसने 2026 का एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में... 'इरुमुडी' का डे-4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ही अब अपना पहला मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़, दूसरे दिन 16.20 करोड़ और तीसरे दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 50.50 करोड़ हो गया था.

  • वहीं, अब फिल्म ने चौथे दिन यानी कि पहले मंडे को भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.
  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 11.90 करोड़ कलेक्शन कर लिया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी भी 65.5% दर्ज की गई है.
  • फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 62.40 करोड़ हो चुका है.

हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. यह भी पढ़ें: अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?

जानें बॉक्स ऑफिस का गणित बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म इसी के साथ ही रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म को पछाड़ दिया है.

कोईमोई के अनुसार, सामंथा की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फीमेल लीड फिल्म ने 62 करोड़ का कलेक्शन (नेट) किया था, जो कि 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म थी लेकिन अब इसे 'इरु

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।