'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर

Irumudi Box Office Collection: रवि तेजा जहां लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे. उन्होंने लगातार 2023 से 3 सालों तक फ्लॉप की झड़ी ही लगा दी थी.
ऐसे में अब उनकी फिल्म 'इरुमुडी' रिलीज हुई है. ये तेलुगु की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा फिल्म को मिल रहा है.
यही वजह है कि मूवी ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई कर ली है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसने कितनी कमाई कर ली है. 'इरुमुडी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है.
इसे सोशल मीडिया पर लोगों से जो प्रतिक्रिया मिली है, उसका सीधा फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिला है. फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में शानदार कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' से भी ज्यादा दर्ज की गई है.
- सैकनिल्क के अनुसार, 'इरुमुडी' ने ओपनिंग डे पर 14.80 करोड़ का बिजनेस किया है.
- फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 75.9% दर्ज की गई है.
- इतना ही नहीं, मूवी ने तमिल में 2 लाख कमाए तो तेलुगु में 14.78 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म को महज दो ही भाषाओं में ही रिलीज किया गया है. इरुमुडी बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी डे- 1 14.80 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 75.9% टोटल कलेक्शन 14.80 करोड़ <
📡 स्रोत: ABP Live Film