मनोरंजन

'इरुमुडी' का दुनियाभर में तहलका, बनी रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'इरुमुडी' का दुनियाभर में तहलका, बनी रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

रवि तेजा की 'इरुमुडी' ने तो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ये रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. 'इरुमुडी' का बाॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 2,673 शोज मिले. फिल्म को 76.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 16.20 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को 2943 शोज मिले और 75.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म को 3,078 शोज मिले. फिल्म को 85.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 12.35 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2,733 शोज मिले और 66.5 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

चौथे दिन फिल्म ने तमिल में 3 लाख कमाए और तेलुगू में 12.32 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने नेट 62.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 74.16 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 15 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 89.16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड ये फिल्म रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. वहीं ओवरऑल सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. रवि तेजा के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

इस लिस्ट में नंबर वन पर Waltair Veerayya है. इस फिल्म ने 219.05 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर 'इरुमुडी' है. फिल्म ने 4 दिन में 89.16 करोड़ कमा लिए हैं. तीसरे नंबर पर 'धमाका' है. इस फिल्म ने 82.81 करोड़ का बिजनेस किया था. चौथे नंबर पर 'क्रैक' है. फिल्म ने 61.04 करोड़ का बिजनेस किया था. पांचवें नंबर पर 'राजा द ग्रेट' है.

इस पिल्म ने 51.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये भी पढ़ें- <a title="Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड" href="https://www.abplive.com/entertainmen

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।