खेल

'इरुमुडी' ने 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'इरुमुडी' ने 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

Box office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों रवि तेजा की तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इसकी क्रिटिक्स समेत दर्शकों ने भी खूब तारीफ की.

फैंस का कहना है कि लगातार 6 फिल्में फ्लॉप देने के बाद एक्टर ने सही फिल्म का चुनाव किया और ये उनका धांसू कमबैक है. ऐसे में फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी भरपूर फायदा मिला. इसने तमिल फिल्म 'विश्वाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर खेल बिगाड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

'इरुमुडी' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले ही दिन डबल डिजिट में कलेक्शन किया था. ये रवि तेजा की पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.80 करोड़ का बिजनेस किया था.

  • अब इसे दूसरे दिन शनिवार को भी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला.
  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 8.30 बजे तक 11.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 74.0% दर्ज की गई है.

  • इसका इंडिया नेट कलेक्शन 26.23 करोड़ पहुंच गया.
  • इतना ही नहीं, फिल्म ने तमिल में 0.02 करोड़ और तेलुगु में 24.30 करोड़ का बिजनेस किया है.

इरुमुडी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे- 2 11.43 करोड़ (8.30 बजे तक) 74.0% टोटल 26.23 करोड़ यह भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/allu-arjun-movie-raka-acto

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।