'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस अलिषा पंवर के साथ स्कैम हुआ है. कुछ लोगों ने उन्हें इवेंट में चीफ गेस्ट बुलाने का बोलकर उनसे शो प्रमोट करवा लिया और फिर बाद में कहा कि इवेंट पोस्टपोन हो गया है. एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह के स्कैमर्स से सभी एक्टर्स को बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- 'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
इवेंट में बुलाया चीफ गेस्ट फिर बोला झूठ
एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया, 'मेरे साथ स्कैम हुआ है. ये वीडियो खासतौर पर एक्टर्स के लिए है जो जागरुक हो सकें कि आपको ऐसे स्कैमर्स के साथ एसोसिएट नहीं होना है. कुछ लोगों ने मुझे इवेंट के लिए कॉन्टैक्ट किया. एक इवेंट होना था राजस्थान के भरतपुर में. इवेंट था मिस्टर, मिस, मिसेज एंड किड्स स्टार ऑफ राजस्थान 2026. ये इवेंट 16 अगस्त को होना था. इसमें मुझे चीफ गेस्ट के तौप पर बुलाया था.'
मुझे वीडियो बनाने के लिए कहा- अलिषा
आगे उन्होंने बताया, 'शुरू में सबकुछ सही लग रहा था. मुझसे इवेंट के बारे में एक वीडियो भी बनाने के लिए कहा. वीडियो के लिए जो पेमेंट डिसाइड हुआ उसका 5-10 परसेंट पेमेंट भी मिला. फिर मुझे कहा गया कि इवेंट पोस्टपोन हो गया. हालांकि, उन्होंने मुझसे झूठ बोला था.'
फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/DcI7PdliUn7/?utm_source=ig_embed
📡 स्रोत: ABP Live Film