ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी

भोपाल 28 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं और सुख, समृद्धि की कामना कर रही हैं ।ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी बांधी ।
मुख्यमंत्री मोहन यादव को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर राखी बांधी।
📡 स्रोत: NewsData.io