राजनीति

ISMR में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ISMR में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

अगस्त 18, नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सिंगापुर के दौरे पर हैं। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने डॉ. जयशंकर का स्वागत किया। विदेश मंत्री सिंगापुर में चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक यानी ISMR में हिस्सा लेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग, कौशल विकास और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ISMR एक अहम मंच माना जाता है।

फोटो- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।