Israel Elections: पूर्व आर्मी चीफ से हार सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू, आम चुनावों में 4 सीटों पर दिख रही है बढ़त

Israel Elections: इजराइल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पूर्व सेना चीफ गादी आइजेनकोट से बड़ी चुनौती मिल सकती है. गुरुवार को जमान इजराइल द्वारा करवाए गए एक सर्वे के परिणाम सार्वजिनक किए गए, जिसमें नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को महज 21 सीटों पर ही संतोष करती दिख रही है तो वहीं, गादी की पार्टी यशार को 25 सीटें मिलने की उम्मीद है. बहुमत के लिए चाहिए 61 सीटें आसान भाषा में कहें तो यशार लिकुड पार्टी पर 4 सीटों की बढ़त बनाते दिख रही है. पिछले कुछ सप्ताहों के अधिकतर सर्वे में भी यशार आगे रही है. हालांकि, अंतर बहुत कम था. कई सर्वों में तो लिकुड बराबरी पर थी या फिर 1-2 सीट ही पीछे थी. नए सर्वों में ये अंतर बढ़कर 4 सीट हो गया. यशार के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी सरकार बनाना आसान नहीं होगा. इजराइल की ससंद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं और बहुमत हासिल करने के लिए 61 सीटें की दरकार है. जानें किस गठबंधन को मिल सकती है कितनी सीटें सर्वे के परिणामों में विपक्षी गठबंधन चेंज ब्लॉक को 58 सीटें मिलने का अनुमान है यानी ये गठबंधन बहुमत से सिर्फ 3 सीटें ही दूर है. वहीं, नेतन्याहू के समर्थक दलों को कुल 50 सीटें मिलती हुई दिख रही है, यानी बहुमत से 11 सीटें कम. इसके अलावा एक अन्य गठबंधन को 12 सीटें मिलने का अनुमान है. इस गठबंधन में शामिल राम पार्टी और हदाश-ताल पार्टी को 6-6 सीटों पर जीत मिल सकती है. यानी चुनावों से पहले किसी भी पार्टी के पास सरकार बनाने जितना बहुमत नहीं है.
📡 स्रोत: NewsData.io