Israel PM Netanyahu और राष्ट्रपति Herzog ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने शनिवार को भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया। हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच नवाचार और मित्रता की ‘असीम’ है, लेकिन सबसे बेहतरीन समय अभी आना बाकी है नेतन्याहू ने शनिवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत और मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई।’’ इजराइली प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया, भारत और इजराइल को सिर्फ एक साल के अंतराल में आजादी मिली थी। हम दो ऐसी प्राचीन सभ्यताएं हैं जो अपने लोगों के बेहतर भविष्य और खुशहाली के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने आगे कहा, हमारा नवाचार और हमारी दोस्ती असीम है। सबसे बेहतरीन दौर तो अभी आना बाकी है! पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए।
📡 स्रोत: NewsData.io