अपराध

ईटखेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 स्थायी और एक गिरफ्तारी वारंट में फरार ₹3 हजार का इनामी गिरफ्तार

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईटखेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 स्थायी और एक गिरफ्तारी वारंट में फरार ₹3 हजार का इनामी गिरफ्तार

भोपाल देहात, 3 सितंबर। ईटखेड़ी पुलिस ने लंबे अरसे से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे ₹3 हजार के इनामी वारंटी रघुवीर सिंह दांगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अदालत से 3 स्थायी गिरफ्तारी वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता इत्तिला पर पुलिस टीम ने ग्राम खामखेड़ा में घेराबंदी कर रघुवीर सिंह को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साज़िश समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। कुछ प्रकरणों में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का भी उल्लेख है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष सप्रे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।