व्यापार

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

मिलान में हिंसक झड़पों और दंगों के बीच भारत ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को इटली में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.

इटली स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को दंगों और हिंसक झड़पों के दौरान सावधानी बरतने, भीड़भाड़ और विरोध प्रदर्शनों की वजह से प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है.

भारतीय दूतावास ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.

पोस्ट में दूतावास ने लिखा, इटली में कुछ शहरों में पिछले हफ्ते हुए विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

हम भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने की सलाह देते हैं.

भारतीय दूतावास की नागरिकों से अपील

इसके साथ ही, भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ऐसी घटनाओं से जुड़ी स्थानीय खबरों पर नजर रखने की अपील भी की है.

वहीं, यह भी कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक रोम स्थित भारतीय दूतावास या मिलान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं.

Advisory for Indian Nationals in Italy There were protests and demonstrations last week in some Italian cities.

We advise Indian nationals to exercise caution, avoid crowded areas locations where protests are taking place and follow local news about such events.

In case of any emergency, Indian nationals can contact: Embassy of India, Rome: +39 331 614 2085 Consulate General of India, Milan: +39 3881647527 *** Avviso per i cittadini indiani in Italia La scorsa settimana si sono verificate proteste e manifestazioni in alcune citt italiane.

Si invitano i cittadini indiani a mantenere la massima prudenza, a evitare zone affollate e luoghi in cui sono in corso manifestazioni, e a seguire le notizie locali in merito a tali eventi.

In caso di emergenza, i cittadini indiani possono rivolgersi a: Ambascia

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।