विदेश

इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.50 लाख ऐंठे:हर महीने 2 से 3 लाख रुपए सैलरी मिलने का दिया था लालच, पीड़ित ने पैसे मांगे तो दी धमकी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.50 लाख ऐंठे:हर महीने 2 से 3 लाख रुपए सैलरी मिलने का दिया था लालच, पीड़ित ने पैसे मांगे तो दी धमकी

सीकर में इटली में नौकरी लगवाने के नाम पर 16.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को विदेश भेज दिया गया। वहां उसे कोई नौकरी नहीं मिली। अब आरोपी के द्वारा पैसे लौटाने से मना कर दिया गया और धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के फकीरपुरा निवासी सुधीर कुमार ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 19 फरवरी 2025 को उन्होंने अपने दोस्त राजकुमार से इटली में नौकरी लगवाने के लिए कहा।

तब राजकुमार ने अपने साले विनोद सैनी के बारे में बताया और नंबर देते हुए कहा कि इनसे बात कर लेना। इसके बाद 24 फरवरी को सुधीर कुमार की विनोद से बातचीत होना शुरू हुई। तब विनोद ने बताया कि 3 साल का वर्क परमिट है। 8 घंटे नौकरी के बदले हर महीने 2 से 3 लाख रुपए मिलेंगे। विदेश भेजने के बदले विनोद ने 16.50 लाख रुपए मांगे और कहा कि गारंटी से परमानेंट काम दिलवा दूंगा।

इसके बाद सुधीर कुमार ने विनोद को अलग-अलग खातों में 16.50 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली से रोम इटली की टिकट सुधीर कुमार को भेज दी। इटली पहुंचने के बाद सुधीर कुमार को सनफोका में रखा और फिर वहां से मेरिनी भेज दिया। वहां पर सुधीर कुमार को इटालियन पुलिस की जांच का सामना करना पड़ा।

फिर विनोद ने जून 2026 में कहा कि अब तुम अपनी व्यवस्था खुद करो। इटली में रहने के चलते सुधीर कुमार बीमार पड़ गया। जब इस बारे में उसने विनोद को कहा तो विनोद ने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद सुधीर कुमार वापस इंडिया आ गया और सीकर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना ट्रीटमेंट लिया। 29 सितंबर को विनोद सीकर आया हुआ था।

जब सुधीर कुमार उलाहना देने के लिए घर पर गया तो उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया और कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो। मैं तुम्हें मैं तो नौकरी लगाऊंगा और ना ही पैसे लौटाऊंगा। सुधीर कुमार का आरोप है कि इस प्रकरण में विनोद के अलावा उसका छोटा भाई राजू, सीमा और ईमित्र संचालक केशव भी शामिल है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।