इटावा की बेटियों ने रिंग में मचाया धमाल: CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग में 2 गोल्ड, 1 ब्रॉन्ज, 2 का नेशनल में चयन

इटावा : रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की गर्ल्स अंडर-14 बॉक्सिंग टीम ने ईस्ट जोन CBSE बोर्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। नेशनल के लिए क्वालीफाईअन्या यादव और बानी वर्मा का चयन अब सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आर के एस डी पब्लिक स्कूल, कैथल, हरियाणा में आयोजित होगी। इस शानदार सफलता पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को सम्मानित किया। प्रबंधक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों की जमकर सराहना की।
उनके प्रोत्साहन से पूरे पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।