इटावा ITI की बेटियों को मिला रोजगार:कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए रवाना, माता-पिता के साथ पहुंचीं; रिटायर्ड आर्मी पिता हुए भावुक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →इटावा में मिशन रोजगार के तहत राजकीय आईटीआई इटावा में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित महिला प्रशिक्षार्थियों को रविवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम स्थित तासी कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए रवाना किया गया। कंपनी की ओर से चयनित प्रशिक्षार्थियों को गुरुग्राम ले जाया गया। कई युवतियां अपने माता-पिता के साथ संस्थान पहुंचीं।
बेटियों को रोजगार मिलने और आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ते देख अभिभावक भावुक नजर आए और उन्होंने बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बेटी की नौकरी पर रिटायर्ड आर्मी पिता भावुक चयनित प्रशिक्षार्थियों में रिया यादव भी शामिल हैं। उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। बेटी के नौकरी ज्वाइन करने पर उन्होंने खुशी जताई और राजकीय आईटीआई इटावा के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह तथा प्लेसमेंट प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संस्थान के प्रयास से बेटी को रोजगार का अवसर मिला है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। चार ITI की प्रशिक्षार्थियों का चयन प्लेसमेंट ड्राइव में राजकीय आईटीआई इटावा के अलावा चकरनगर, लखना और सैफई की महिला प्रशिक्षार्थियों का भी चयन हुआ है। सभी चयनित युवतियों को रविवार को कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए रवाना किया गया।
संस्थान की ओर से उन्हें रोजगार के साथ अपने कौशल का बेहतर इस्तेमाल करने और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मन लगाकर काम करने की सलाह नोडल प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने चयनित ट्रेनीज को पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिशन रोजगार के जरिए मिले अवसर का बेहतर इस्तेमाल कर प्रशिक्षार्थियां अपने सपनों को पूरा करें और आत्मनिर्भर बनें।
उन्होंने सभी युवतियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंपनी के नियमों का पालन करने को कहा प्लेसमेंट प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल ने प्रशिक्षार्थियों से कंपनी के नियमों का पालन करने और नौकरी की शुरुआत में आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से काम करने पर सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही प्लेसमेंट ड्राइव में सहयोग करने वाले संस्थान के सभी कर्मचारियों का आभार जताया।
📡 स्रोत: NewsData.io