राज्य

इटावा में जनगणना-2027 को लेकर 60 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इटावा में  जनगणना-2027 को लेकर 60 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

इटावा में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में 60 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण दो बैच में होगा, पहला बैच 7 से 9 अक्टूबर और दूसरा 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने किया और जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी ट्रेनर्स को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने और निष्पक्ष, त्रुटिरहित और समयबद्ध गणना कराने का आह्वान किया।फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 24 अक्टूबर से तीन बैच में दिया जाएगा।

द्वितीय चरण में स्वगणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक और जनसंख्या गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।