अपराध

इटावा में कैंटीन बंद कराने को लेकर विवाद:फायरिंग से टूटा काउंटर का शीशा, पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इटावा में कैंटीन बंद कराने को लेकर विवाद:फायरिंग से टूटा काउंटर का शीशा, पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप

इटावा के शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया आजादगान में गुरुवार रात कैंटीन बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन नामजद और एक अज्ञात युवक ने कैंटीन संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने तमंचे से दुकान की ओर फायरिंग कर दी। फायरिंग में काउंटर का शीशा टूट गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और एहतियातन पिकेट तैनात कर दी। दुकान पर पिता-पुत्र बैठे थे लालपुरा निवासी जाहिद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने बेटे अलतमश के साथ तकिया आजादगान स्थित कैंटीन पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक नामजद युवक दुकान पर आया और दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

जाहिद के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपी का बड़ा भाई एक अज्ञात युवक के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने पिता-पुत्र के साथ डंडे, लात और घूंसों से मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह पिता-पुत्र दुकान के अंदर चले गए और खुद को बचाने की कोशिश की। तमंचे से दुकान की ओर फायरिंग का आरोप जाहिद ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचा निकालकर दुकान की ओर फायरिंग शुरू कर दी।

उसने करीब चार फायर किए जाने की बात तहरीर में कही है। पिता-पुत्र ने दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान काउंटर का शीशा टूट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए। जाहिद ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान एक आरोपी के मोबाइल पर उसके बड़े भाई का फोन आया। स्पीकर पर हुई बातचीत में पिता-पुत्र को गाली देते हुए धमकी दी गई कि यदि उसके भाइयों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि कैंटीन बंद कराने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नामजद आरोपियों और अज्ञात युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इटावा की इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि संघर्ष का समाधान हिंसा में नहीं, संवाद और कानूनी मार्ग में है। जब असहमति हो, तो शांत चर्चा, मध्यस्थता या अदालत का सहारा लेना चाहिए। हिंसा से न केवल शारीरिक नुकसान होता है, बल्कि समाज में भय और अविश्वास भी बढ़ता है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना रखते हुए, हमें एकजुट होकर शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।