देश

इटावा में पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इटावा में  पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इटावा में पराली जलाने की रोकथाम को लेकर डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने कहा पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन हो।डीएम ने बताया 2023 में 130, 2024 में 122 और 2025 में 164 पराली जलाने की घटनाएं हुईं। उन्होंने धान उत्पादक क्षेत्रों में सायंकाल गोष्ठी कर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।किसानों से सुपर SMS युक्त कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई करने और पराली को गौशाला पहुंचाने की अपील की गई।

दो ट्रॉली पराली पर एक ट्रॉली खाद देने की व्यवस्था भी बताई गई।एनजीटी के तहत 2 एकड़ तक 5 हजार, 2 से 5 एकड़ तक 15 हजार और 5 एकड़ से अधिक पर 30 हजार जुर्माना लगेगा। कार्यक्रम में प्रचार वाहन को भी रवाना किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।