इटावा में ट्रक ने दो सगी बहनों को कुचला, मौत:एक बाइक पर 5 लोग सवार थे, 6 माह के मासूम सहित 3 अन्य घायल
उत्तर प्रदेश के इटावा में छोटी बहन के साथ ससुराल लौट दो बहनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 4 बजे बिलमपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक पर छह माह के मासूम समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी ग्वालियर की तरफ जा रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूसरी बहन की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
छह माह के बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए - अब मामला विस्तार से पढ़िए - इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र की रहने वाली निशा गोयल अपने पति नीरज गोयल, एक 6 माह का बेटा शिवांश गोयल घायल हैं।
आशी गोयल के साथ एमपी के भिंड अपने ससुराल लौट रही थी। साथ में निशा का भाई अंशु गोयल भी था। पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 अगस्त 2026 की सुबह करीब चार बजे हुई। एक बाइक पर मासूम सहित 5 लोग सवार थे एक ही बाइक पर पांच लोग सवार होकर ग्वालियर की ओर जा रहे थे।
इनमें भिंड (मध्य प्रदेश) के ग्राम इटायली निवासी नीरज गोयल (28), उनकी पत्नी निशा कुमारी (26) और छह माह का पुत्र शिवांश गोयल शामिल थे। उनके साथ आयुष गोयल (18) और आशी गोयल (19) भी थे, जो स्वर्गीय जन्मेद के पुत्र और पुत्री थे। बिलमपुर मोड़ के पास पहुंचने पर, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में निशा गोयल और उनकी बहन आशी गोयल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक महीने पहले पिता का कैंसर से हुआ था निधन महज एक महीने पहले ही दोनों बहनों के पिता जनवेद सिंह का कैंसर के कारण निधन हुआ था।
अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि इस हादसे ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया। परिवार में अब मां अनीता देवी और दो बहनें (अंशु व तान्या) ही बची हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि नीरज गोयल और आयुष गोयल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। छह माह के मासूम शिवांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में शामिल बाइक का नंबर UP 75 F 7305 है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बाइक घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर चांदनपुर ओवरब्रिज के पास मिली।
अज्ञात ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io