राजनीति

ईवीएम की कमी से बदली पंचायत चुनाव की वोटिंग व्यवस्था:जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम और पंच-सरपंच के बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईवीएम की कमी से बदली पंचायत चुनाव की वोटिंग व्यवस्था:जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम और पंच-सरपंच के बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट

पंचायत चुनाव में इस बार मतदाताओं को एक ही चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों का इस्तेमाल करना होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.

अभिषेक गोयल के अनुसार- सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए मांग के मुकाबले पर्याप्त ईवीएम उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उपलब्ध मशीनों का इस्तेमाल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में किया जाएगा। हाल ही हुए नगर निकाय चुनाव में भी अजमेर में ईवीएम की जरूरत पूरी करने के लिए मध्यप्रदेश से मशीनें मंगवाई गई थीं।

अजमेर नगर निगम चुनाव में देवास की ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था। दो तरह की वोटिंग, अलग-अलग गिनती पंचायत चुनाव में मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए ईवीएम पर बटन दबाएंगे। वहीं सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। सरपंच और वार्ड पंच की मतगणना में ईवीएम वाले चुनाव की तुलना में अधिक समय लग सकता है।

इन चुनावों के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित किए जाएंगे। दो चरणों में होगा मतदान अजमेर जिले में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पंच-सरपंच के लिए 25 और 31 अक्टूबर, जबकि पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए 23 और 29 अक्टूबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच चुनाव की मतगणना मतदान के दिन ही होगी।

पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के परिणाम 20 नवंबर, देवउठनी एकादशी को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और पंचायत समिति प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा। 10 पंचायत समितियों की 261 ग्राम पंचायतों में चुनाव अजमेर जिले की 10 पंचायत समितियों की 261 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव होंगे।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव ईवीएम से होने के कारण मशीनों की उपलब्धता महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं बड़ी संख्या में सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर की अलग व्यवस्था करनी होगी। जिले में बड़ल्या पंचायत समितियों के चुनाव अजमेर एसडीएम करवाएंगी। मतदान दलों की तैनाती, चुनाव सामग्री, मतदान केंद्रों और मतगणना की तैयारियां इसी आधार पर की जा रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें…… अजमेर में 2 चरणों में होगा पंचायत चुनाव:* पंच-सरपंच के लिए 25 और 31 अक्टूबर को वोटिंग; 25-27 नवंबर को जिला प्रमुख-प्रधान का रिजल्ट

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।