राजनीति

ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

23 अक्तूबर 2026, देहरादून: राज्य में आज से सभी जिलों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रम से भी अवगत कराया गया। प्रदेश में यह अभियान 12 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनकी सुनवाई 28 दिसंबर तक होगी, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 12 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित विशेष अभियान में फॉर्म-6 के एक लाख 744 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।