राज्य

जबलपुर में T-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन:राजनाथ बोले- ड्रोन-मिसाइल के दौर में भी टैंकों की भूमिका खत्म नहीं हुई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर में T-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन:राजनाथ बोले- ड्रोन-मिसाइल के दौर में भी टैंकों की भूमिका खत्म नहीं हुई

जबलपुर में रक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) में T-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन किया। करीब 472 करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत जबलपुर में भारतीय सेना के T-72 टैंकों के ओवरहॉल, मरम्मत और तकनीकी अपग्रेड के लिए आधुनिक सुविधा विकसित की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह परियोजना देश की औद्योगिक आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र की बढ़ती क्षमता का नया प्रतीक है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश रक्षा विनिर्माण और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध शैली का जिक्र करते हुए कहा कि आज ड्रोन और मिसाइल का दौर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टैंकों की भूमिका खत्म हो गई है।

टैंकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर सेंसर और नई क्षमताओं से लैस कर बदलते युद्धक्षेत्र के अनुरूप तैयार करने की जरूरत है। जबलपुर में बढ़ेगी टैंकों के ओवरहॉल की क्षमता रक्षा मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना को हर साल बड़ी संख्या में टैंकों के पुनरुद्धार और रखरखाव की जरूरत होती है।

जबलपुर की नई परियोजना इस जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ताजा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक परियोजना के पहले चरण में VFJ में हर साल 12 T-72 टैंकों का पूर्ण ओवरहॉल और अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक प्लांट के साथ टैंकों के रखरखाव, मरम्मत और परीक्षण के लिए टेस्टिंग ट्रैक भी विकसित किया जाएगा।

अभी T-72 टैंकों के ओवरहॉल की मुख्य जिम्मेदारी आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) की हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF), आवड़ी, चेन्नई के पास है। जबलपुर में नई सुविधा विकसित होने से देश में टैंकों के ओवरहॉल की उपलब्ध क्षमता बढ़ेगी और सेना को जरूरत के अनुसार टैंकों को जल्द ऑपरेशनल स्थिति में लाने में मदद मिलेगी।

पायलट प्रोजेक्ट में दो T-72 टैंक किए ओवरहॉल नई परियोजना से पहले व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ने T-72 टैंकों के ओवरहॉल की दिशा में पायलट प्रोजेक्ट पर काम किया था। फैक्ट्री ने दो T-72 टैंकों का ओवरहॉल पूरा कर उन्हें भारतीय सेना को सौंपा। इस दौरान

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।