राज्य

जबलपुर - बरेला में सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुके CM डॉ. मोहन यादव, बच्चों को फ्री कोचिंग देने वाले युवा का किया सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर - बरेला में सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुके CM डॉ. मोहन यादव, बच्चों को फ्री कोचिंग देने वाले युवा का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर प्रवास के दौरान बरेला में अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से डुमना विमानतल जा रहे थे, तब बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे स्थित अग्रवाल होटल पर रुके और बैठकर चाय पी।

मुख्यमंत्री ने चाय दुकान के संचालक से बातचीत की और चाय के पैसे भी खुद चुकाए। मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से जबलपुर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बरेला में उनका स्वागत करने के लिए जुटे थे। लोगों को देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रोक दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला बरेला के सन राइज फैमिली ढाबे पर भी रुका।

यहां उन्होंने सास-बहू द्वारा संचालित ढाबे पर चाय पी और संचालक श्रीमती आरती दुबे तथा उनकी बहू श्रीमती सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके कार्य की तारीफ की।

---- 5 लोअर हेडर

बरेला में सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुके CM

सास-बहू द्वारा संचालित ढाबे पर भी पी चाय

चाय के पैसे CM ने खुद चुकाए

बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे मयंक साहू का सम्मान

CM ने युवा के नेक कार्य की तारीफ की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।