जबलपुर- दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई रैली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस के उपलक्ष्य पर दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जबलपुर में पैदल रैली आयोजित की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई इस रैली में दो हजार से अधिक दिव्यांगजन और नागरिकों ने सहभागिता की।
रैली की शुरुआत लॉर्डगंज थाना क्षेत्र से हुई और प्रतिभागी पैदल समन्वय सेवा केंद्र पहुंचे। यहां रैली के बाद मंचीय कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों के अधिकार, सरकारी योजनाओं और समाज में उनके लिए समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश की ओर से किया गया। प्रदेश संयोजक संदीप रजक और सह संयोजक समीर दीक्षित के नेतृत्व में हुए आयोजन में समन्वय सेवा केंद्र के साथ विभिन्न दिव्यांग सेवा संस्थाओं ने सहयोग किया।