जबलपुर- गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक कदम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जबलपुर शहर के स्पोर्ट्स क्लब में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार मॉ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की सदस्य सचिव सुमन श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा-जहां एक से अधिक व्यक्ति हैं, विवादों का होना स्वाभाविक हैं। साथ ही ऐसे विवादों का समाप्त होना भी उतना ही स्वाभाविक हैं, जिसके लिए सामूदायिक मध्यस्थता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।
इन प्रशिक्षणों का मूल उद्देश्य सुदूर ग्रामीण अंचलों में छोटे-मोटे विवादों का सहज व व्यवहारिक तरीके से निपटान कर न्याय की पहुंच स्थापित करना है।