जबलपुर को IT, माइनिंग, पर्यटन और उद्योग के नए अवसर मिलेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकौशल और जबलपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। जबलपुर को आईटी, माइनिंग, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात मुख्यमंत्री निवास में महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स और जबलपुर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ करीब 25 नई नीतियों के माध्यम से उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर में औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के माध्यम से क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री ने इंदौर-भोपाल-जबलपुर को ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ने की बात भी कही। इससे क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश के नए अवसर विकसित करने की दिशा में काम किया जा सकेगा।
बैठक के दौरान व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिनिधियों ने सेमीकंडक्टर, मेडिकल यूनिवर्सिटी, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकौशल और जबलपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। जबलपुर को आईटी, माइनिंग, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात मुख्यमंत्री निवास में महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स और जबलपुर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ करीब 25 नई नीतियों के माध्यम से उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर में औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के माध्यम से क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री ने इंदौर-भोपाल-जबलपुर को ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ने की बात भी कही। इससे क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश के नए अवसर विकसित करने की दिशा में काम किया जा सकेगा।
बैठक के दौरान व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिनिधियों ने सेमीकंडक्टर, मेडिकल यूनिवर्सिटी, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।