राज्य

जबलपुर- जनसुनवाई में प्राप्त हुए 140 आवेदन, कलेक्‍टर ने सुनी नागरिकों की समस्‍याएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- जनसुनवाई में प्राप्त हुए 140 आवेदन, कलेक्‍टर ने सुनी नागरिकों की समस्‍याएं

कलेक्‍टर कार्यालय में जनसुनवाई में आज नागरिकों से कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 42 दोबारा आए आवेदन भी शामिल थे।

जनसुनवाई में ऐसा मौका भी आया जब दिव्‍यांगजनों के आने की सूचना पाकर कलेक्टर श्री सिंह स्‍वयं उनके पास पहुंचे और उनसे भेंट कर उनकी समस्‍याओं को सुना। श्री सिंह ने समय पर पेंशन का भुगतान न होने की दिव्‍यांगजनों की शिकायत पर तत्‍काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

कलेक्‍टर कार्यालय की जनसुनवाई में आए आवेदनों में नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, खसरे में त्रुटि सुधार तथा जन्म प्रमाण पत्र में सुधार से जुड़े आवेदन शामिल थे। इसके अतिरिक्त बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, आधार कार्ड में संशोधन, चिकित्‍सा सहायता, पेंशन, अवैध कब्जा हटाने, वेतन का भुगतान कराने सहित व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन भी शामिल थे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जबलपुर के कलेक्टर कार्यालय में आज एक जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 42 दोबारा आए आवेदन भी शामिल थे। यह विषय नागरिकों के शिकायतों और मांगों को सीधे सुनने तथा त्वरित समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने के प्रयास को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अधिकारी नागरिकों की आवाज़ को गंभीरता से ले रहे हैं और विशेषकर दिव्यांगजनों के पेंशन न मिलने जैसी तात्कालिक समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इससे आम जनता को यह आश्वासन मिलता है कि सरकारी कार्यवाही पारद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।