जबलपुर- जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा विशेष पोषण आहार का वितरण
NEWS
संचालनालय महिला एवं बाल विकास द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को समूहों के माध्यम से विशेष पोषण आहार में खीर, पुड़ी और सब्जी प्रदाय की जाये।
इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसहयोग से आँगनवाड़ी केंद्रों के इन हितग्राहियों को पौष्टिक लड्डू का वितरण भी करने कहा गया है। जन्माष्टमी पर आँगनवाड़ी केंद्रों होने वाली गतिविधियों का प्रतिवेदन परियोजनावार तैयार कर संचालनालय को भेजने के निर्देश भी दिये हैं।