राज्य

जबलपुर- जर्जर सड़कों को चिन्हित कर ठीक कराएं : कलेक्टर श्री सिंह

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- जर्जर सड़कों को चिन्हित कर ठीक कराएं : कलेक्टर श्री सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने जर्जर एवं खराब सड़कों को तत्काल चिह्नित कर सुधार कार्य कराने तथा हाइवे पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से नवनिर्मित गौशालाओं में पहुँचाने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि और समग्र ई-केवाईसी की पेंडेंसी का त्वरित निराकरण करने तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने पर बल दिया। खाद्य विभाग को आदिवासी छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में खाद्यान्न का समय पर उठाव व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

संबल योजना के तहत 100 दिनों से अधिक समय से लंबित अनुग्रह सहायता प्रकरणों का त्वरित समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्‍त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गौशालाओं में बिजली लाइन शिफ्टिंग, सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निवारण और आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

उन्‍होंने जनजातीय कार्य, मत्स्य पालन और माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिये।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।