भोपाल

जबलपुर- खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राईट टाउन स्थित सागर गेरे का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राईट टाउन स्थित सागर गेरे का किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज सोमवार को राइट टाउन स्थित सागर गेरे का निरीक्षण किया गया। यहाँ बिरयानी के लिए एक दिन पूर्व का बना हुआ चावल उपयोग किया जाना पाया गया। इसके साथ ही किचन में साफ सफाई भी नहीं पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार इन अनियमितताओं के लिए सागर गेरे को धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहाँ स्टोर में प्रतिबंधित एनालॉग चीज भी पाया गया, जिसे भोजन निर्माण में उपयोग करना बताया गया। मौके पर एनालॉग चीज एवं सौंफ के सैंपल लिए गए है। शेष 19 किलो चीज के पैकेट जब्त कर लिए गये हैं।

इसी प्रकार शिकायत प्राप्त होने पर राइट टाउन स्थित विशाल मेगा मार्ट से सूजी एवं दलिया के पैकेट सैंपल जांच के लिए गए है। सभी सैंपल परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में जबलपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राइट टाउन में स्थित सागर गेरे के खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि बिरयानी में एक दिन पूर्व का चावल उपयोग किया गया और किचन में साफ-सफाई का अभाव था। इस प्रकार की अनियमितताओं के कारण सागर गेरे को धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन न करने से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।