जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का गबन! छात्रों की फीस और ओपीडी के पैसे गायब, 5 पर FIR

Jabalpur Medical College Scam: जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है. वर्ष 2020 से 2025 के बीच छात्रों की फीस और ओपीडी-आईपीडी के पैसों में यह हेराफेरी की गई. पुलिस ने पांच कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP