राज्य

जबलपुर- मेगा एग्रीकल्चर कैम्प में किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को 55 करोड़ रूपये के ऋण वितरित

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- मेगा एग्रीकल्चर कैम्प में किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को 55 करोड़ रूपये के ऋण वितरित

मेगा एग्रीकल्चर कैम्प के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक डॉ हिमांशु गुप्ता थे। उन्होंने उपस्थित किसानों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों एवं ग्रामीण उद्यमियों से स्वरोजगार परक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा बैंक द्वारा प्रदत ऋण का उपयोग व्यवसाय पूरक गतिविधि में ही करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जबलपुर जिले के किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को आसान और समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।