राज्य

जबलपुर- मिलावट की आशंका पर पैक्ड दूध का लिया सेम्पल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- मिलावट की आशंका पर पैक्ड दूध का लिया सेम्पल

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज सोमवार को दूध एवं दुग्ध उत्पाद की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें मिल्क टेस्टिंग किट के माध्यम से बाजार में बिक रहे खुला दूध एवं पैक्ड दूध के सैंपल लेकर जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार जांच के दौरान खुले दूध के किसी भी सैंपल में मिलावट नहीं पाई गई, किंतु पैक्ड मिल्क में आंशिक मिलावट पाये जाने पर करमेता स्थित जैन डेरी से सैंपल लेकर विस्तृत परीक्षण के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।