जबलपुर- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने नीमखेड़ा में किया पौधारोपण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से चलाये जा रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सेवा सेतु अभियान की सेवा मेरा योगदान की गतिविधि के तहत आज सोमवार को शहपुरा विकासखंड के ग्राम नीमखेड़ा में पौधारोपण किया।
माँ नर्मदा के तट पर आयोजित पौधारोपण के इस कार्यक्रम में विधायक बरगी नीरज सिंह भी साथ थे। कार्यक्रम में आम, आंवला, अमरुद, सीताफल, नीबू, चीकू आदि के करीब 350 पौधे रोपे गये। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम उत्साह से सहभागिता कर पौधारोपण किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने स्थानीय नागरिकों का रोपे गये पौधों का सरंक्षण करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ पीएल यादव भी मौजूद थे।