जबलपुर- पंजाबी दशहरा महोत्सव 19 अक्टूबर को होगा गौरी घाट मैदान में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पंजाबी दशहरा महोत्सव 19 अक्टूबर को जबलपुर के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, गौरी घाट मैदान में आयोजित होगा। जबलपुर पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के तत्वावधान में 74वां पंजाबी दशहरा महोत्सव संस्कारधानी की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मनाया जाएगा। 75 फुट ऊंचे रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। महोत्सव में पंजाबी दशहरे की आतिशबाजी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होगी।