जबलपुर- पाटन में 28 सितंबर को ‘युवा संगम’, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शासकीय महाविद्यालय पाटन में 28 सितंबर को ‘युवा संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियों में रोजगार व अप्रेंटिसशिप के अवसर के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 18 से 30 वर्ष के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा योग्य युवा साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे दस्तावेज और बायोडाटा लेकर पहुंच सकते हैं।