राज्य

जबलपुर- राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण कर लिए मिठाई के नमूने

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण कर लिए मिठाई के नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को बंगाली क्लब मढ़ाताल स्थित गुलमोहर स्वीट से खोवा, बेसन और दूध से बनी तथा तैयबअली चौक स्थित चन्द्रकला स्वीट से खोवा, छेना और दूध से बनी मिठाइयों के चार-चार सैंपल लिए गए।

इसी प्रकार राइट टाउन स्थित हीरा स्वीट से पेड़ा और कलाकंद के, गोल बाजार स्थित गुप्ता स्वीट से पेड़ा और छेना की मिठाइयों के सैंपल लिए गए। राजस्व और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही अभी जारी है।

जांच के दौरान सभी दुकानदारों को स्वच्छता से गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां बनाने तथा खाद्य पदार्थों का विक्रय करने निर्देशित किया गया है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।