राज्य

जबलपुर से रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई रफ्तार, हुआ भूमि पूजन

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर से रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई रफ्तार, हुआ भूमि पूजन

अगस्त 27, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने वाली बड़ी पहल हुई है। जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में T-72 और T-90 टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए।

इस परियोजना को भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसके जरिए सैन्य टैंकों के रखरखाव और ओवरहॉलिंग क्षमता को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जबलपुर स्थित यह प्लांट सेना की फील्ड यूनिट्स के करीब होने के कारण टैंक ओवरहॉल और रखरखाव में समय और लॉजिस्टिक्स की जरूरत को कम करेगा, जिससे ऑपरेशनल क्षमता बेहतर होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समय के साथ टैंकों की भूमिका और तकनीक में बदलाव आ रहा है, लेकिन जमीनी लड़ाई में टैंकों की जरूरत आज भी बनी हुई है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जबलपुर को डिफेंस टेक्नोलॉजी, मेंटेनेंस, मॉडर्नाइजेशन और मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि 472 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में स्थानीय प्रतिभाओं और तकनीकी कार्यबल को भी अवसर मिलेगा।फोटो- भूमि पूजन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहसोर्स - एक्स (Rajnath Singh)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।