राज्य

जबलपुर- राष्ट्रीय मैरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा में शामिल हुए 5 हजार 621 विद्यार्थी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जबलपुर- राष्ट्रीय मैरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा में शामिल हुए 5 हजार 621 विद्यार्थी

शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा आज रविवार को जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। चयन परीक्षा में शामिल होने शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ में अध्ययनरत 6 हजार 022 आवेदन किया था। इनमें से चयन परीक्षा में कुल 5 हजार 621 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ओएमआर शीट पर आधारित इस चयन परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नवमी से बारहवीं तक छात्रवृत्ति के रूप में 1 हजार रुपये प्रतिमाह अर्थात 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष प्राप्त होते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक लाना एवं नवमी से बारहवीं तक प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

चयन परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में जिले के सभी बीईओ, बीआरसी, प्राचार्यों, बीएसी एवं जन शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।