जबलपुर- सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाई जाए : मंत्री श्री सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैठक में बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने अभियान के सभी कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, बच्चों से जुड़े कार्यक्रम, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत 17 सितम्बर की शाम गौरीघाट में दीपदान के कार्यक्रम से होगी। इसके साथ ही इसी दिन प्रत्येक बूथ पर दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची विधानसभावार तैयार कर संबंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का सुझाव विधायकों द्वारा दिया गया, ताकि कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय और जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
अभियान के बेहतर संचालन और समन्वय के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभा वार नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा अभियान की गतिविधियों का एक व्यवस्थित कैलेंडर तैयार करने का सुझाव भी बैठक में दिया गया, ताकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कर सके। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में अपने-अपने सुझाव रखे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर जबलपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान के बारे में है। सरकार ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें नागरिकों को समाजिक सेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जिले में समाजिक जागरूकता और नागरिक भागीदारी बढ़ेगी, तथा सरकारी योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन संभव होगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि लोगों को स्वयंसेवा के माध्यम से समाज में योगदान देने का अवसर मिलेगा और जिले क