देश

'जबरन घर में घुसना, महिला पर लेटना अटेम्प्ट-टू-रेप नहीं':पटना हाईकोर्ट ने कहा-पेनिट्रेशन की दिशा में हरकत जरूरी, क्या है रेप के प्रयास की परिभाषा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'जबरन घर में घुसना, महिला पर लेटना अटेम्प्ट-टू-रेप नहीं':पटना हाईकोर्ट ने कहा-पेनिट्रेशन की दिशा में हरकत जरूरी, क्या है रेप के प्रयास की परिभाषा

रात में जबरन घर में घुसकर दीया बुझाना और महिला के ऊपर लेटकर मुंह दबाना अटेम्प्ट टू रेप नहीं, महिला की लज्जा भंग करने का मामला है। पटना हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए आरोपी पर से रेप के प्रयास की धारा को हटा दिया। पूरा मामला क्या है, कोर्ट ने क्या कहते हुए निचली अदालत के फैसले को पलट दिया, जानेंगे; बूझे की नाही में...।

अटेम्प्ट टू रेप का पूरा मामला क्या है? 8 फरवरी 2010 की रात 10 बजे बेगूसराय की विधवा महिला अपने बच्चे के साथ छप्पर वाले घर में सो रही थी। आरोप है कि महिला पर अधेड़ पहले से गंदी नियत रखता था। उस दिन सुनसान पाकर वह जबरन घर में घुस गया। घर में घुसते ही उसने सबसे पहले दीया को बुझा दिया। फिर महिला के ऊपर लेट गया।

महिला जब चिल्लाने लगी तो उसने उसका मुंह दबा दिया। तब तक आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। गांव वालों ने महिला को पंचायती में मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। लेकिन पंचायती के दिन आरोपी नहीं गया। पटना हाईकोर्ट ने क्या कहते हुए अटेम्प्ट टू रेप के आरोप को हटाया? 8 अक्टूबर 2026 को पटना हाईकोर्ट की जस्टिस संदीप कुमार की बेंच ने कहा, ‘किसी व्यक्ति को रेप की कोशिश का दोषी ठहराने के लिए केवल गलत नीयत या अश्लील हरकत पर्याप्त नहीं है।

इसके लिए ऐसे ठोस सबूत होने चाहिए।’ जस्टिस संदीप कुमार ने रेप के प्रयास की धारा हटाकर आरोपी को सजा सुनाते वक्त 5 मुख्य बातें कही, जानिए… 1.

घर में आरोपी की मौजूदगी साबित हुई हाईकोर्ट ने कहा कि महिला ने आरोपी को अपने घर में देखने और उसकी हरकतों के बारे में स्पष्ट और लगातार बयान दिया था। आरोपी उसी गांव का रहने वाला था और महिला उसे जानती थी। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। 2.

शिकायत दर्ज कराने में दो दिन की देरी से केस खारिज नहीं होगा घटना रात में हुई थी और शिकायत दो दिन के भीतर दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर आरोपी के वकील ने महिला के केस दर्ज कराने की नियत पर सवाल उठाया था। इस हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले स्टेट ऑफ पंजाब बनाम गुरमीत सिंह (1996) का हवाला दिया। इस फैसले में कहा गया था- ‘यौन अपराधों के मामलों में शिकायत दर्ज कराने में देरी होना असामान्य नहीं है। सामाजिक बदनामी, शर्म और डर के कारण पीड़िता या उसका परिवार पुलिस के पास जाने से हिचक सकता है।’ पटना हाईकोर्ट ने कहा कि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।