खेल

जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में लगातार शानदार प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता. यही वजह है कि क्रिकेट इतिहास में कुछ ही ऑलराउंडर ऐसे हुए हैं, जिन्होंने दोनों विभागों में लंबे समय तक अपना दबदबा कायम रखा. भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अब इसी खास क्लब में अपनी जगह बना ली है. जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे कर एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की.

वह दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट करियर में कम से कम 4000 रन बनाने के साथ 350 विकेट भी हासिल किए हैं. इस खास सूची में जडेजा से पहले कपिल देव, डेनियल विटोरी और इयान बॉथम जैसे दिग्गज ऑलराउंडर शामिल हैं.

कपिल देव के नाम शानदार आंकड़े

इस क्लब में भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 131 मुकाबले खेले और 5248 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक निकले. गेंदबाजी में भी कपिल का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 434 विकेट अपने नाम किए. कपिल लंबे समय तक भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज रहे. उनकी ऑलराउंड क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल किया.

विटोरी और बॉथम भी खास क्लब का हिस्सा

न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर डेनियल विटोरी ने भी इस उपलब्धि को हासिल किया. उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में 4531 रन बनाए और गेंदबाजी में 362 विकेट चटकाए. विटोरी ने अपने करियर की शुरुआत मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाज के तौर पर की थी, लेकिन समय के साथ वह उपयोगी बल्लेबाज भी बन गए. इंग्लैंड के इयान बॉथम भी इस सूची में शामिल हैं. बॉथम ने 102 टेस्ट मुकाबलों में 5200 रन बनाए और 383 विकेट हासिल किए. उनके ना

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।