जगदलपुर में 8 और 9 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जगदलपुर, 7 अक्टूबर 2026
जगदलपुर में आठ और नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में पंद्रह राज्यों के सहकारिता सचिव और चौदह राज्यों के पंजीयक भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता विभाग के सचिव आशीष कुमार भूटानी करेंगे। सम्मेलन में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों और दुग्ध सहकारी समितियों के गठन, समितियों के कम्प्यूटरीकरण, डिजिटल सेवाओं, भंडारण क्षमता बढ़ाने और सहकारी बैंकिंग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।