जगदीशपुर में पुलिस अधीक्षक का जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, साइबर ठगी से बचाव और सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल (देहात)। मुख्यमंत्री जन विश्वास/सेवा संकल्प अभियान के तहत थाना ईंटखेड़ी क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर स्थित पंचायत भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता और साइबर सुरक्षा के संबंध में जरूरी जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की समझाइश दी।
ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने फार्म हाउसों की चेकिंग, राशन कार्ड एवं भूमि पट्टा स्वीकृति, संबल योजना के तहत मुआवजा, सड़क और नाली निर्माण सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने की पहल
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर, एसडीओपी ईंटखेड़ी मंजू चौहान, थाना प्रभारी आशीष सप्रे सहित थाना ईंटखेड़ी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसंवाद का मकसद ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना, संबंधित विभागों से तालमेल कायम कर समाधान की दिशा में कार्रवाई करना और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना रहा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि जगदीशपुर के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के जन विश्वास/सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और साइबर ठगी व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ता है, और सड़क दुर्घटनाएँ एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं। इस पहल से जनता को सही जानकारी मिलती है, जिससे वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकते हैं और सड़क सुरक्ष